Sunday, September 16, 2012

'व्यक्तिवाद' का गोबर

दबंग जब चालाकी, मक्कारी, चापलूसी के गुण में गिनने लगे. जब किसी की प्रतिष्ठा इस बात से हो की उसका बैंक् बेंलेस क्या है...और वो किस गाडी मे सफर करता है. जब इस बात को अनदेखा कर दिया जाने लगे की कमाइ के साधन पवित्र और कानूनी है या फिर कुछ ओर. जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज और देश को बरबादी से कोन रोक पायेगा..


पढा लिखा होने का मतलब जरूरी नही की आप देश और समाज के कानून के साथ हो समाज के लिये हो. आज ज्यादा पढा लिखा होने का मतलब चालाकी, मक्कारी, चापलूसी को अपने लिये इस्तेमाल करने कला को जानना है.. जो सीख गया वो तर गया और जो नही सीख सका वो लाइन मे सबसे पीछे खडा दिखाइ दे रहा है. अगर आप पैसा फेंकने को तैयार है तो कानून के जानकार आपको बतायेगे की केसे अपने फायदे के लिये उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.


हम भले ही किसी जमाने मे समाजिक थे पर अब समय का पहिया उल्टा चल पडा है. जिस संस्कृति ने ‘हम’ का पाठ पढाया आज वो मै ...मै कर रही है.

समाज तेजी से अपने मूल्य बदल रहा है, सादगी कब हमारी कमजोरी बन गई हमे पता ही नही चला. राजनिती भी सफेद से गरूये रंग मे ढ्लने लगी. इन बदलते मूल्यों मे शब्द भी अपनी परिभाषा बदल रहे है. अन्ना जेसे लोग गंदगी से भरे तालाब मे लहर तो पैदा कर देते है पर गंदगी की सफाइ?.....

हमे समय ने इस हद तक सुविधा भोगी बना दिया है कि अपनी सुविधा के लिये हम कुछ भी कर गुजरते है. हमने हम की परिभाषा को इतना समित कर लिया है के पडोसी भी हमे दुश्मन नजर आता है. जब तक हमारी सुविधा बरकारार है हम कोइ चिंता नही.

जब धर्म

हाल ही में कुरान शरीफ और पेंगबंर के अपमान जनक विडियों पर दुनिया भर मे हो रही प्रक्रिया पर....


जब धर्म

धर्म ना होकर

एक भीड का जमावाडा बन जाये

जब डर के साये में

उसको याद करने की आदत बन जाये

किसी को नीचा दिखाना ही

खुद के उपर उठने का आसान तरीका नजर आये

जब खुद का सच ,

सच

और दूसरों का सच

झूठ नजर आये

जब अपने बेगुनाह

और दूसरे गुनाह्गार नजर आये

जब इंसानियत बचाने की नाम पर

इंसानों को ही खत्म किया जाये

जब ताकत और् रूतबे का नशा

उसको भी भुला दे

जिसके नाम पर उसे हासिल किया

तो कुछ एसा ही होता है

कोइ सिर फिरा कुछ कह देता

और बहुत सारे लोगों के सिर

फिर जाते है

Tuesday, September 11, 2012

हिंदी पखवाडा



हिंदी पखवाडा चल रहा है, अगले दिन 14 सिंतंबर को हिंदी दिवस मनाया जायेगा ... सोचा की हम भी कुछ लिखे और आप सब तक अपनी बात पहुंचायें.
अब देखो...आज हिंदी को कितना भी बुरा भला कह दे, है तो हमारी अपनी भाषा. यह हमारे देश में आज भी सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है.  पर  आज यह गरीबों, कमजोरों और पिछडों की भाषा बनकर रह गई है. 
बुरा लगा क्या सुनकर !
ज्ञानियों की माने तो किसी भी भाषा की ताकत उसका ज्ञान होता है. जरूरी नहीं की वो उनका अपना हो. पर ये जरूरी है की वो सब उनकी अपनी भाषा में हो जिसे उसके लोग पढ सके और समझ सके.... 
इधर हमारे विश्व विद्यालय लोगों को डिग्रीया बांटते रहे. बिना इस बात की चिंता किये की जो ज्ञान वो विदेशी भाषा में उपलब्ध करा रहे है वो उनकी अपनी भाषा में भी उपलब्ध करा सकते थे. इसे किसी भी तरह असंभव काम नहीं कहा जा सकता..बस हमारे अदंर इच्छा शक्ति नहीं थी. अगर एक प्रोफेसर अपने विषय को अपनी भाषा में ना समझा सके तो लानत है एसी  प्रोफेसरी पर. 
सच तो यह है कि पढने वाले को नोकरी के लिये डिग्री चाहिये थी और पढाने वालों को अपनी तन्खाह से मतलब था. अब अगर ऐसा है तो फिर हिंदी हो या कोई ओर भाषा  ,,, क्या फर्क पडता है. क्योंकी ये दोनों काम तो हो ही रहे है.
अब असली और पते की बात ....
आज भाषा पेट से जुडी है. अंग्रेजी हम भारतीयों की जरूरत है क्योंकी यह हमे रोटी दे रही है. कल अगर जर्मन या फिर चाइनिस वो काम करेगी तो हम वो सीख लेगे... आज हम गलोबल युग में है. जो बेहतर होगा वो ही टिकेगा...जिसके पास ताकत होगी वही रहेगा...बाकी सब इतिहास की गर्त में होगा....इसलिये जागो और ओछी भाषाई राजनिती से उपर उठ कर सोचो.
भला हो बजारवाद का, कि जिसके कारण दुनिया भर की बहुराष्ट्रीय कंपनीया अपना माल बेचने के लिये हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं का सहारा ले रही है.

आइडिया..:-) 
इस देश को अपनी भाषा चाहिये. एक एसी भाषा जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक और गुजरात से लेकर नागालेंड तक सबकी अपनी हो. इसके लिये क्यों ना हम उस भाषा की बात करे जो ना हिंदी है ना इगलिश ना उर्दू है ना मराठी और ना ही वो तमिल है. एक जन सामान्य की भाषा, उसमे सभी भाषाओं के प्रचलित शब्द हों जिससे किसी को यह शिकायत ना रहे कि उसे अनदेखा कर दिया. 
एक बात ओर पूरे भारत मे लिखने की एक ही लिपी का इस्तेमाल हो. अगर मानक लिपी मे अन्य भाषा का कोई विशेष स्वर वाला अक्षर ना हो तो उसे उसमे जोडा जा सकता है. इस मानकीकरण  से पूरे भारत मे एक जेसा लिखा जा सकेगा. अभी तो तमिल नाडू में तमिल में तो केरल में मलियाली मे तो बंगाल में बँगला, आन्ध्रा में तेलगू मे लिखा होता है.   अगर किसी एक लिपी का इस्तेमाल हो, तो कम से कम उसे हर भारतीय पढ तो सकता है. अभी तो हाल यह है की दूसरे राज्यों के लोग बसों पर लिखी जगह का नाम तक नहीं पढ पाते. 
एक लिपी होने से दूसरे राज्यों की भाषा को सीख़ना भी  आसान हो जायेगा. जब अंग्रेजी  खुले दिल से दूसरे भाषा से शब्दों को आयात कर अपने को दिनों दिन विकिसित करती जा रही है तो फिर हम अपनी भाषा के साथ एसा क्यों नही कर सकते.
अगर आपको लगता है की हिंदी को इस देश की प्रथम भाषा होनी चाहिये तो राजनिती से उपर उठकर पहले कम से कम इतना भर कर ले की देवनागरी लिपी को सभी जगह लिखने के लिये इस्तेमाल करे. अगर जरूरी हो तो इसमे नये अक्षर जोडे जा सकते है. अरे...इसे ही तो भाषा का विकास कहते है. या उसे भी हम राजनीती में उलझा देना चाहते है,

हमें बाते कम और काम ज्यादा करना है. नहीं तो हम और आप हिंदी और अंग्रेजी करते रह जायेगे....और कोई  हमारे वतन में ही हमे अजनबी बना देगा.   
जो लाखों करोडों किताबे और इंटर नेट पर ज्ञान है उस सबका अनुवाद हिंदी मे करना है. जिस दिन एसा कर पायेगे ...हिंदी इस देश की क्या वो विश्व भाषा बन जायेगी. अगर सच में आप 150 करोड़ हो तो उसे काम से साबित करो.  कुछ लोग इस काम मे लगे हुये है...आप चाहो तो आप भी उनके साथ मिल जाओ...वरना शोर ना मचाओ. ना ही राज नेता की तरह बाते करो. जेसे अपुन आज कर रहा है...
 काम करो... . अगर आप भाषाई राजनिती से उपर नही उठोगे तो नीचे जाओगे...अरे नीचे जाओगे क्या ...आपकी दुआ से नीचे जा रहे है.
वेसे हम बेशर्म लोग है जी. कितना भी बुरा भला कहा लो हम वो काम नहीं करेगे जो दिल कहता है, हम वो काम करेगे जो हमसे डंडे की चोट पर कराया जाता है. या फिर पैसा फेंक कर हमसे कोई भी काम करा लो....यार कुछ तो बोलो...भगवान भला करे आपका 

Tuesday, June 12, 2012

Germany sets new solar power record

Germany sets new solar power record, institute says...by Erik Kirschbaum
11 June 2012
BERLIN, May 26 (Reuters) - German solar power plants produced a world record 22 gigawatts of electricity per hour—equal to 20 nuclear power stations at full capacity—through the midday hours on Friday and Saturday, the head of a renewable energy think tank said.
The German government decided to abandon nuclear power after the Fukushima nuclear disaster last year, closing eight plants immediately and shutting down the remaining nine by 2022. They will be replaced by renewable energy sources such as wind, solar and bio-mass.



Tuesday, June 5, 2012

आगे रास्ता जाम है...रोहतांगपास


रोहतांगपास के नाम पर टेक्सी वाले ने हमे मडी पर लाकर खडा कर दिया है.जब कहा की आगे रोहतांग पास तक लेके क्यों नही जा रहे हो तो बोला की साहब आगे रास्ता जाम है. आप भी देखो कोइ आगे नही जा रहा है सब यही तक लेके आते है.
चारों तरफ नजर दौडता हू... जहां तक नजर जाती है लोगों का हूजूम...  मेला लगा है खाने पीने के स्टाल है.  अपनी मस्ती मे डूबे लोग. खुली धूप ठ्डी हवा ... मै भी ब्रेड आमलेट का आडर देकर कुर्सी पर पसर जाता हू. बेटा कब का भीड मे गायब हो गया है. अब वो इतना बडा हो गया है की उसके खोने का डर नही है. मालूम है थोडी देर मे मस्ती कर के खुद ही हमे डूडता हुआ वापस आ जायेग. हां बीबी थोडी परेशान है....उसके लिये अभी भी वो बच्चा है.
ब्रेड की पहली बाइट लेते ही मेरी नजर दो तीन लोगों पर पडी हाथों मे पोस्टर पकडे हुये...ओह YHAI  द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता अभियान मे लगे वोलेंटीयर. देखकर अच्छा लगा. उनके मोजूदगी का असर साफ है. ना तो यहां वहां बिख्ररे पोलिथीन के टुकडे है और ना ही गंदगी, हर दुकानदार का अपना अपना ड्स्ट्बिन. काश एसी जागरूकता हम सभी सार्वजनिक जगहों पर दिखाते.

Monday, April 16, 2012

भ्रामक विज्ञापन


टेलीविजन सहित तमाम संचार माध्यमों का मूल काम समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को उजागर करना होता है,  जिस से भोली-भाली जनता इन सब के चक्कर में ना पड़ें और  जनता की मेहनत की कमाई को इन लूटेरों द्वारा लूटे जाने से बचाया जा सके.
झूठे वादे और भ्रम फ़ैलाने वाले विज्ञापन के कार्यक्रमों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए सरकार ने कई नियम बनाए  है पर इसके बावजूद इनका सही समय पर प्रयोग ना किये जाने के कारण इसका असर ना काफी हो जाता है.
ढेरों भ्रामक विज्ञापन इन दिनों प्रचार माध्यम खासकर टीवी पर  प्रसारित हो रहे हैं. उनमें से कंही "निर्मल बाबा का दरबार" लग रहा है तो कंही कोइ फिल्मी सितारों के साथ संधी-सुधा तेल बेच रहा है या फिर शनिदेव का प्रकोप या यंत्र तंत्र के विज्ञापन. ये लोगो को जिंदगी को रातों रात बदलने का दावा कर, अपना माल बेच रहे है और आम जनाता को हर रोज लाखों करोडों का चूना लगा रहे है. अपने प्लांटेड लोगों को खड़ा कर ये लोग सवाल पूछ्वाते हैं या फिर अपनी और अपने उत्पाद की तारीफ करवाते है,  बार-बार एसे दृश्य दिखाये जाने से  आम जन इस झूठ मे फंस कर अपनी कमाइ लुटवाते है.
मेरा आग्रह उन सभी न्यूज चेनलों से है ..की अगर उन्हे लगता है की निर्मल बाबा जेसे लोग आम जनता को लूट रहे है तो वो एसे सभी लोगों को उजागर भले ही ना करे पर उनके विज्ञापनों पर पूरी तरह से रोक लगाये.
इस आसान कमाइ को छोडना इन चैनलों के लिये आसान नही होगा इसलिये इसके साथ ही  विज्ञापनों पर नजर रखने के लिये एसी गौर सरकारी संस्था हो जो इन विज्ञापनों में किये गये गलत दावों पर नजर रख सके और समय समय पर लोगों को इसके बारे मे बताती रहे और उनके विरूध कानूनी कार्यवाही करने मे मदद करे.
हमे सरकार से कोइ खास उम्मीद नही है ...वेसे भी हमारी न्याय की देवी की आंखो पर तो पट्टी बंधी है. उसे ना कुछ दिखाइ देता है ना सुनाइ देता है. वो तो उस बंदर के समान मूक  है और अब चालाक भी  जो मोका मिलने पर दोनों बिल्लीयों को लूट लेता है.......

Sunday, April 15, 2012

निर्मल बाबा ही क्यों!....

इन दिनों टिवी पर निर्मल बाबा प्रकरण छाया हुआ है. पहले मिडिया ने उन्हे अधात्मिक गुरू बनाया और अब उन्हे जालसाज, धोखेबाज, धंधेबाज, और ना जाने किस किस विभूतियों से नवाजा जा रहा है. मेने भी इनकी बातें टीवी पर बहुत बार सुनी है. अपने भक्तों को जिस तरह की राय मशविरा देते थे उससे मेरा मंनोरंजन होता था. मै यह जानने की भरपूर कोशिश करता की इस व्यक्ति मे एसा क्या है की हजारों लोग दो से पांच हजार रूपये देकर उसके समागम मे जाना चाहते है.


कभी मुझे उस आम दुखी आदमी पर तरस आता जो उनके दरबार मे हाथ जोडे खडा है और कभी मुझे मिडिया पर गुस्सा आता की क्या अब उसके पास दिखाने को एसे लोग ही बचे है. पर जब से मिडिया अब बाबा की लेने पर तुली है तो मुझे बाबा पर तरस आ रहा है. और् मिडिया पर गुस्सा क्योंकी इतना सब कुछ हो जाने जाने के बाद मिडिया पर किसी ने उगली नही उठाइ यह वही मिडिया है जिस ने इस बाबा को हीरो बनाया अब वही उसकी बुराइ कर रहा है.

बाबा जो कुछ् भी करता था ताल ठोककर सब के सामने करता था और जो करता था उसका टेली कास्ट करता था. एसा उसने एक दिन नही दो दिन नही ......मुझे नही मालुम कितने दिन से यह सब चल रहा था...अब एसा क्या हो गया की बाबा रातोंरात मिडिया का विलेन बन गया....मुझे तो लगता की कोइ है जो मिडिया और बाबा के उपर है...शायद उसकी बाबा से खटपट हो गई और् उसके इशारे से अब बाबा का बेंड बजा रहा है. एसे हजारो है जो इस देश मे धर्म और कर्म कांडो के नाम पर उल्लू सीधा कर रहे है. जो लोग आज निर्मल बाबा के पीछे लगे है क्या उन्हे वो हजारो नजर नही आ रहे...या फिर ये सब भी बहती गंगा मे हाथ धो रहे है. जहां तक निर्मल बाबा का सवाल है उसे मे एसे धूध वाले की तरह देख रहा हू जो दूध मे पानी मिलाता है उनका क्या जो दूध के नाम पर जहर बेच रहे है...और आये दिन धर्म और कर्म केर नाम पर हजारो का खून बहाने से भी नही चूकते.

जहां तक .निर्मल बाबा का सवाल है उसके समागम मे जाने के लिये लोगों ने पैसा दिया था....मुझे अब तक एक भी एसा नही मिला जिसने कहा हो की उससे जबर जस्ती पैसा ले लिया है. या फिर पैसा लेकर उसे समागम मे शामिल नही होने दिया. पैसा समागम मे जाने की फीस थी .....अपना दुख जाहिर करने की फीस थी....वही फीस जो एक डाक्टर वसूल करता है. और जिस फीस के ना मिलने पर इस देश मे नर्सिंग होम बिमार को मरने के लिये छोड देते है.

जितने भी प्रोग्राम देखे उसमे बाबा ने दुख सुनकर उन्हे दिलासा दी और उम्मीद की एक किरण दिखाइ. और उनके द्वारा बताया उपाय....अगर एक मनोवैज्ञानिक की दृष्टी से देखोगे तो उसके उपाय मे आपको अर्थ दिखाइ देगा...वही अर्थ जो मंदिर मे दिया जलाने का होता है...या फिर अगरबत्ती या फिर घंटा बजाने का.. सवाल यह है कि फिर सिर्फ निर्मल बाबा ही क्यों?.....मुझी तो लगता है की पूरा मामला मुनाफे की हिदस्सेदारी का है.

पिछले एक हफ्ते से न्यूज चेनलों पर एक्सपर्ट बहस पर नजर है. उनमे अधिकतर का कहना है कि अगर बाबा ने ट्र्स्ट बनाया होता और दिखाता की इस पैसे से वो अस्पताल बनवा रहा है या फिर स्कूल कालेज चला रहा है तो उसका किया हुआ सब जायज हो जाता...पर बिचारे से एक गलती हो गई उसने पैसे को अपने या अपनों के नाम से धंधे मे लगा दिया ... बाबा अगर एक ट्रस्ट बनाकर यह सब कर देता तो  सब जायज हो जाता...पर क्या है की विपरीत काले .... वरना इस देश मे तथा कथित मदिंरो और आश्रम मे करोडों अरबों की नाजायज संपत्ति कहां केसे इस्तेमाल हो रही है उस पर इनकी कभी नजर नही गई.

मुझे मिडिया के लिये बाबा खडग सिंह की कहानी याद आ रही है...
हे मिडिया आप कुछ भी करो पर एसा कुछ ना करो की आम जनता का भरोसा आप पर से टूट जाये...
क्योंकी जो लोग बाबा के उपायों पर बहस कर रहे है..उन्हे मिडिया पर दिन रात चलने वाले उन विज्ञापनों पर भी नजर डालनी होगी ...जो लोगो को जिंदगी को रातों रात बदलने का दावा कर, अपना माल बेच रहे है और आम जनाता को हर रोज लाखों करोडों का चूना लगा रहे है मजेदार बात तो यह रही की मिडिया पर बाबा का कोर्ट मार्शल हो रहा है और उस पर भी मिडिया को करोडो के विज्ञापन मिल रहे है...और यही तथा कथित मिडिया बिना यह देखे या जाने की इन विज्ञापनों मे आम जनता को क्या परोसा जा रहा है बेधडक दिखाया जा रहा है...इन प्रोग्रामों का एंकर हर दो मिनिट बाद बढी बेशर्मी से ब्रेक पर जाने की जबर्दस्ती इजाजत मांगता है जिससे वो इन भोडे विज्ञापनों को हमे दिखाकर लाखों कमा सके .... अगर एसा है तो बाबा ही क्यों!